राज्य शासन ने हाल ही में राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एन.के. सिक्केवाल को स्टेट एग्जामिनर सह पुलिस अधीक्षक क्यू. डी. सीआईडी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।


 राज्य शासन ने हाल ही में राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एन.के. सिक्केवाल को स्टेट एग्जामिनर सह पुलिस अधीक्षक क्यू. डी. सीआईडी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इसके पूर्व सिक्केवाल सीआईडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यू. डी. के रूप में पदस्थ थे। बैतूल के आमला में एक हेड मास्टर के घर जन्में एन. के. सिक्केवाल शुरू से काफी मेहनती एवं जुझारू बताए जाते हैं। 1988 में बतौर प्लाटून कमांडर पुलिस विभाग ज्वाइन करने के पूर्व सिक्केवाल अपने पिता की तरह एक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 2 वर्ष तक शिक्षकीय दायित्व निभा चुके थे। 

       रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर होने के कारण 1992 में सीआईडी भोपाल में  इंस्पेक्टर क्यू. डी. के पद पर उनका चयन हो गया। राज्य विभाजन में वे छत्तीसगढ़ आ गए।  पीएचक्यू में डीएसपी नक्सल ऑपरेशन शाखा में भी रहे। पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीएसपी के रूप में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से वे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं।  सिक्केवाल ने रसायन शास्त्र एवं सूचना प्रौद्योगिकी दोनों विषय में एमएससी तथा एलएलबी के साथ-साथ दो विषय में एमए भी किया है।       कहते हैं वर्दी के भीतर भी संवेदना होती है सिक्केवाल जैसे  पुलिस अधिकारियों को देखकर यह सत्य प्रतीत होता है। साहित्य के प्रति उनमें विशेष अनुराग है। वे कविताएं भी लिखते हैं। सिक्केवाल अपने सहकर्मियों के साथ बड़ी शालीनता के साथ पेश आते हैं लेकिन काम में कोई कोताही नहीं बरतते। उधर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर तुरंत रिस्पांस करते हैं। सिक्केवाल की एक खूबी यह भी है कि वे संबंधों को बड़ी शिद्दत के साथ निभाते हैं। बहरहाल 29 मार्च को आदेश जारी होने के बाद नवीन पदस्थापना पर उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है।

Subscribe Us

Popular posts from this blog

"सिपाही"(पूर्व सैनिक महासभा) की पहल

Balidan Diwas 23 March 2023

भव्य तिरंगा शोभायात्रा “तिरंगा, सिपाही और मेरा देश" - पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” समेत 35 संगठन होंगे शामिल